उधमसिंह नगर

रुद्रपुर में सोमवार को बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित, यूपीसीएल ने जारी की सूचना

रुद्रपुर। उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल) के विद्युत वितरण खंड-द्वितीय, रुद्रपुर ने 13 जुलाई (सोमवार) को 33/11 केवी उपकेंद्र नवादिया से जुड़े क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहने की सूचना जारी की है। यह शटडाउन नई विद्युत लाइनों के निर्माण और पुरानी लाइनों के सुदृढ़ीकरण कार्य के लिए लिया जाएगा।

यूपीसीएल के अनुसार, 132/33 केवी उपकेंद्र भदईपुरा से पोषित 33/11 केवी उपकेंद्र नवादिया पर आरडीएसएस (RDSS) परियोजना के अंतर्गत कार्य कराया जाएगा। इसके चलते 13 जुलाई (सोमवार) को सुबह 7:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक विद्युत आपूर्ति पूर्णतः अथवा आंशिक रूप से बाधित रहेगी।

इस दौरान 33/11 केवी उपकेंद्र नवादिया से जुड़े सभी फीडरों एवं संबंधित क्षेत्रों की बिजली प्रभावित रहेगी। यूपीसीएल ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील करते हुए असुविधा के लिए खेद व्यक्त किया है।

error: Content is protected !!