उधमसिंह नगर

रुद्रपुर : महिला से अश्लील हरकत, विरोध करने पर पति से मारपीट

रुद्रपुर। एक महिला से अश्लील हरकत करने और विरोध करने पर उसके पति के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पीड़िता के अनुसार, वह 8 जून को अपने पति के साथ सिडकुल स्थित एक कंपनी में काम पर जाने के लिए बाइक से निकली थी। घर से करीब एक किलोमीटर दूर उनकी बाइक अचानक खराब हो गई। इसके बाद उसका पति बाइक मैकेनिक को बुलाने चला गया और वह सड़क किनारे एक पेड़ के नीचे इंतजार करने लगी।

आरोप है कि इसी दौरान वहां एक व्यक्ति आया और उससे अश्लील बातें करने लगा। महिला द्वारा विरोध करने पर आरोपी गाली-गलौज करने लगा। तभी उसका पति भी मौके पर पहुंच गया। पति ने विरोध किया तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि मारपीट के दौरान आरोपी ने उसके पति के हाथ पर दांत से काट भी लिया।

पीड़िता ने पुलिस से आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। एसएसआई अनिल जोशी ने बताया कि महिला की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

error: Content is protected !!