उधमसिंह नगर: 10 वर्षीय बालक की मौत, 40 से अधिक बीमार; स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप
उधमसिंह नगर। सितारगंज के नयागांव में पीलिया जैसी गंभीर बीमारी का प्रकोप सामने आया है। बीमारी से ग्रसित 10 वर्षीय बालक की दिल्ली में उपचार के दौरान मौत हो गई जबकि करीब 40 बच्चे बीमार बताए जा रहे हैं।
इतने सारे केस एक साथ आने से स्वास्थ्य विभाग कीं भी चिंता बढ़ गई है। स्वास्थ्य विभाग ने गाँव में लोगों और बच्चों कीं जांच के लिए रैपिड रिस्पान्स टीम तैनात कर दी है। साथ ही गांव में सप्लाई होने वाले पानी के सैंपल लेकर जांच कराने कीं भी तैयाई चल रही है। ग्रामीणों को साफ-सफाई का ध्यान देने कीं सलाह दी गई है।
