उधमसिंह नगर

रुद्रपुर में सोमवार को बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित, यूपीसीएल ने जारी की सूचना

रुद्रपुर। उत्तराखंड पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल) के विद्युत वितरण खंड रुद्रपुर प्रथम द्वारा जारी सूचना के अनुसार 33/11 केवी उपकेंद्र मटकोटा की लाइनों के सुदृढ़ीकरण कार्य के चलते 1 जून 2026 को शहर के कई क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति पूर्ण अथवा आंशिक रूप से बाधित रहेगी।

यूपीसीएल के अधिशासी अभियंता कार्यालय से जारी विद्युत बाधित सूचना में बताया गया है कि उपकेंद्र मटकोटा से जुड़े 33 एवं 11 केवी पोषकों पर तकनीकी कार्य प्रस्तावित है। इसके चलते छतरपुर, जयनगर नंबर 1, 2, 3, 4 एवं 5, कलेक्ट्रेट परिसर, जिला मजिस्ट्रेट आवास, जिला अस्पताल, आवास विकास, सिविल लाइन, पुलिस लाइन, पीएसी, ट्रांजिट कैंप तथा खेड़ा समेत आसपास के क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति प्रभावित रहेगी।

विभाग ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि निर्धारित अवधि के दौरान आवश्यक वैकल्पिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर लें। साथ ही इन्वर्टर एवं जनरेटर का उपयोग करते समय उन्हें ग्रिड लाइन से पृथक रखकर ही संचालित करें, ताकि बैक फीडिंग के कारण किसी प्रकार की दुर्घटना की संभावना न रहे। यूपीसीएल ने कहा है कि कार्य पूर्ण होने के बाद विद्युत आपूर्ति सामान्य रूप से बहाल कर दी जाएगी।

error: Content is protected !!