उधमसिंह नगर

रुद्रपुर : बीमारी से तंग महिला ने फांसी लगाकर दी जान

रूद्रपुर। पति की मौत के बाद से बीमारी से जूझ रही एक महिला ने तंग होकर ट्रांजिट कैम्प स्थित अपने आवास में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर महिला को जिला चिकित्सालय पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।

जानकारी के अनुसार परमेश्वरीलाल ने कुछ वर्ष पूर्व यहां ट्रांजिट कैम्प में अपना मकान बनाया था और पत्नी सहित दो पुत्रें व दो पुत्रियों के साथ रहता था। परिजनों ने बताया कि वर्ष 2023 में परमेश्वरी लाल की मौत हो जाने के बाद से उसकी पत्नी बीमार ही रहती थी। बड़ी पुत्री का विवाह हो गया था। जबकि दो पुत्र तथा एक पुत्री साथ में रहते हैं।

परिजनों का कहना है कि महिला ने शुक्रवार की शाम दवा खाई थी और रात्रि करीब 9 बजे खाना खाने के बाद अपने कमरे में आराम करने चली गई थी। कुछ देर बाद जब उनके कमरे की ओर गये तो देखा वह फांसी के फंदे पर झूल रही हैं। उन्हे इस हालत में देख परिजनों में चीख पुकार शुरू हो गई। शोर की आवाज सुनकर आस पड़ोस के लोग भी आ गये। जानकारी मिलने पर ट्रांजिट कैम्प कोतवाली पुलिसकर्मी वहां आ पहुंचे और उन्होंने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर महिला को फांसी से उतार कर जिला चिकित्सालय भिजवाया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अचानक हुई इस घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।

error: Content is protected !!