उधमसिंह नगर

उधमसिंह नगर : खेत में लगी आग बुझाने के दौरान किसान की दर्दनाक मौत

उधमसिंह नगर में एक दर्दनाक हादसे में खेत में लगी आग बुझाने के दौरान किसान की झुलसकर मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है।

जानकारी के अनुसार, सोमवार दोपहर करीब 3:30 बजे ग्राम सैजनी में गेहूं के खेत में भूसे और नरई में अचानक आग लग गई। आग फैलती देख ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। इसी दौरान गांव निवासी किसान गुरबाज सिंह आग बुझाने के लिए मौके पर पहुंचे। आग बुझाने के प्रयास में वह अचानक आग की चपेट में आ गए और गंभीर रूप से झुलस गए। सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने तत्काल 108 आपातकालीन सेवा को बुलाया और पुलिस को भी जानकारी दी। सरकड़ा चौकी इंचार्ज दीपक तिवारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।

घायल किसान को 108 एम्बुलेंस से उप जिला चिकित्सालय ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि गुरबाज सिंह गांव में अपनी पत्नी के साथ रहते थे, जबकि उनके दोनों बेटे विदेश (मलेशिया और दुबई) में कार्यरत हैं। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

error: Content is protected !!