उधमसिंह नगर

उधमसिंह नगर: नाबालिग से दुष्कर्म, आरोपी मामा पर प्राथमिकी दर्ज

उधमसिंह नगर। नाबालिग भांजी से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध पॉक्सो एक्ट में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

खटीमा निवासी पीडिता ने पुलिस को बताया कि उसके माता-पिता का तलाक हो चुका है। वह अपने नाना-नानी के पास रह रही थी। नानी का कुछ समय पहले निधन हो गया था। मामा एक साल से उससे दुष्कर्म कर रहा था। थानाध्यक्ष देवेंद्र गौरव ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आरोपी को गिरफ्तार करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

error: Content is protected !!