उत्तराखंडउधमसिंह नगर

रुद्रपुर : कारोबारी और डॉक्टर के बीच मारपीट और तोड़फोड़ मामले में क्रॉस एफआईआर दर्ज

रुद्रपुर। एक कारोबारीऔर निजी अस्पताल संचालक (डॉक्टर) के बीच मारपीट और तोड़फोड़ मामले में कोतवाली पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर पुलिस ने क्रॉस मुकदमा दर्ज कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक, पहले पक्ष की ओर से अस्पताल की एक महिला कर्मचारी ने बताया अस्पताल के पास स्थित एक वर्कशॉप के मालिक अब्दुल और उनके परिजनों ने 28 फरवरी की रात अस्पताल परिसर में घुसकर स्टाफ के साथ मारपीट की। आरोप है कि 10-12 युवक लाठी-डंडों से लैस थे और उन्होंने अस्पताल संचालक डॉ. सचिन, उनकी बहन और पत्नी के साथ हाथापाई की। आरोप है कि उनके साथ भी बदसलूकी और मारपीट की गई। मामले में अब्दुल मजीद समेत तीन पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

वहीं दूसरे पक्ष की ओर से कारोबारी अब्दुल मजीद ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि 28 फरवरी की रात डॉ. सचिन ने फोन कर बताया कि कुछ लड़के उनकी दुकान पर ईंट पत्थर मारकर दुकान का ताला तोड़ रहे है। सूचना के बाद जब मौके पर उन्होंने अपने बेटे को भेजा तो कुछ सात से आठ युवक दुकान पर ईंट और पत्थर हमला कर रहे थे। आरोप है कि डॉ. सचिन युवकों को तोड़फोड़ करने के लिए उकसा रहे थे।

इसके बाद फोन करने पर उनके पक्ष वहां पहुंच गये और जब हमला रोकने का प्रयास किया तो उन युवको ने गाली-गलौज करते हुए ईंट-पत्थर, लाठी-डंडो से हमला कर दिया। इसके बाद उनके पुत्र ने अपने फोन से पुलिस को कॉल कर सूचना दी और घायलों को जिला अस्पताल भर्ती कराया गया। सीओ प्रशांत कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर क्रॉस एफआईआर दर्ज कर ली गई है।

error: Content is protected !!