राष्ट्रीय

Interesting Facts: कागज के बॉक्‍स पर क्यों बना होता है ‘छाता’ का निशान, जान लीजिए वरना हो जाएगा भारी नुकसान

आपने भी कभी न कभी ऑनलाइन कोई बड़ा सामान मंगवाया होगा। इसके साथ ही आपने फ्रिज, टीवी, वॉशिंग मशीन और एसी जैसे बड़े सामान किसी दुकान से जाकर भी लिए होंगे। ये सारे सामान आजकल लोग ऑनलाइन भी मंगवा लेते हैं। आप चाहे इन सामानों को ऑनलाइन डिलीवरी करवाएं या फिर मार्केट से किसी दुकान से लेकर आएं, आपने देखा होगा कि ये सामान किसी बड़े कागज के बॉक्स में आते हैं। आपने शायद गौर भी किया होगा कि इन कागज बॉक्‍स पर कई तरह के निशान बने होते हैं। इनमें से कुछ निशान काफी अनोखे होते हैं।

आपने देखा होगा कि कागज के इन बॉक्स में एक निशान छाता का भी होता है। क्या आप जानते हैं कि कागज के इन बॉक्स पर छाता का निशान किसलिए बना होता है? शायद ही किसी को इस सवाल का जवाब पता होगा। अगर पता भी होगा तो मात्र 2-4 परसेंट लोगों को ही इसके पीछे का कारण पता होगा। अगर आप इस निशान के पीछे का कारण नहीं जानते हैं तो चलिए हम आपको बताते हैं। अगर आप इसके पीछे का कारण नहीं जानेंगे तो हो सकता है कि अगली बार आपको बड़ा नुकसान हो जाए।

आपको बता दें कि इन इलेक्‍ट्रॉनिक उपकरणों को अच्‍छी क्‍वालिटी के कार्टन बॉक्‍स में पैक किया जाता है। इन कार्टन बॉक्स के ऊपर एक छाता का निशान देखने को मिलता है। वैसे तो कार्टन बॉक्स पर कई तरह के निशान होते हैं, लेकिन आज हम आपको छाता के निशान के बारे में बताने जा रहे हैं। बता दें कि छाता के निशान का बेहद ही खास मतलब होता है और यह ग्राहक के फायदे के लिए बनाया जाता है।

बता दें कि कई बार ऑर्डर की डिलीवरी बारिश में होती है। इस दौरान कार्टन बॉक्‍स भीग जाता है। ऐसे में इस बॉक्स के अंदर रखे कीमती सामान के खराब होने की संभावना काफी बढ़ जाती है। इस कारण बॉक्स में यह छाता का निशान बनाया जाता है। जिससे डिलीवरी करने वाले को यह पता रहे कि इसके अंदर के सामान को पानी से बचाना है। कार्टन बॉक्‍स पर बने छाता के निशान का मतलब है- ‘इसे सूखा रखें।’ इसका मतलब यह हुआ कि कार्टन बॉक्‍स पर बने निशान बारिश से सचेत होने के लिए बनाए जाते हैं।

error: Content is protected !!