उधमसिंह नगर

80 कुंतल खैर की लकड़ी से भरा कैंटर पकड़ा, चालक फरार

बाजपुर। बन्नाखेड़ा रेंज में वन विभाग की टीम ने गश्त के दौरान खैर की लकड़ी से भरा एक कैंटर पकड़ लिया। कैंटर में करीब 80 कुंतल खैर की लकड़ी लदी हुई थी। टीम को देखकर चालक कैंटर छोड़कर मौके से फरार हो गया।

जानकारी के अनुसार, वन क्षेत्राधिकारी नवल किशोर कपिल टीम के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें संदिग्ध अवस्था में एक कैंटर खड़ा दिखाई दिया। टीम के नजदीक पहुंचते ही चालक कैंटर छोड़कर भाग निकला। जांच करने पर कैंटर में करीब 80 कुंतल खैर की लकड़ी बरामद हुई, जिसकी अनुमानित कीमत पांच लाख रुपये बताई जा रही है।

वन विभाग ने कैंटर और लकड़ी को कब्जे में लेकर सीज कर दिया है। साथ ही अज्ञात तस्करों के खिलाफ वन अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। फरार चालक की तलाश की जा रही है।

error: Content is protected !!