उधमसिंह नगर

उधमसिंह नगर: छात्रा के साथ रेप के आरोप में एफआईआर दर्ज, पुलिस ने जांच की शुरू

उधमसिंह नगर। एक युवक ने कक्षा नौ की छात्रा के साथ अपने घर ले जाकर दुष्कर्म किया। फिर, मंदिर में शादी कर उसे बाजार में छोड़ दिया। मामले में पुलिस ने आरोपी और उसकी मां के विरुद्ध केस दर्ज किया है। सितारगंज के एक गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि छह सितंबर की सुबह उसकी पुत्री किसी काम से बाजार गई थी। तभी अरविंद नगर निवासी युवक उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। उसे दिन भर यहां-वहां घुमाया और फिर रात में अपने घर ले गया। जहां लड़के की मां ने दोनों को खाना खिलाया और सोने के लिए एक कमरे में भेज दिया।

आरोप लगाया कि उस रात लड़के ने उसकी पुत्री के साथ दुष्कर्म किया। बताया कि अगले दिन सात सितंबर को लड़के की मां दोनों को एक गांव के मंदिर ले गई। वहां दोनों की शादी करा दी। इसके बाद लड़के ने उसकी पुत्री को वापस बाजार में छोड़ दिया जिसके बाद वह किसी तरह अपने घर पहुंची और अपने परिजनों को आप बीती बताई। इधर, पुलिस ने किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराया है। साथ ही, आरोपी और उसकी मां के विरुद्ध केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

error: Content is protected !!