उत्तराखंडउधमसिंह नगरराष्ट्रीय

उधमसिंह नगर: बीडीसी प्रत्याशी समेत तीन को दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार

उधमसिंह नगर। दिल्ली की स्पेशल सेल की पुलिस ने उधम सिंह नगर में दबिश देकर स्थानीय पुलिस के सहयोग से बीडीसी का चुनाव लड़ रहे एक प्रत्याशी सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। जिनके खिलाफ दिल्ली में मुकदमा दर्ज है।

नानकमत्ता थाना अध्यक्ष उमेश कुमार ने जानकारी दी कि दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के उप-निरीक्षक अपनी टीम के साथ धोखाधड़ी से संबंधित एक मामले की विवेचना के तहत थाना क्षेत्र में पहुंचे थे। आरोपियों की तलाश के दौरान उन्होंने स्थानीय पुलिस से सहयोग लिया। साइबर सेल द्वारा बताए गए नामों के आधार पर स्थानीय पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों में मुख्तार सिंह निवासी ग्राम हरैया, थाना नानकमत्ता, तथा संजय और प्रदीप निवासी जनपद उधम सिंह नगर शामिल हैं। तीनों को ट्रांजिट रिमांड हेतु न्यायालय खटीमा में पेश किया गया।

मुख्तार सिंह, जो नानकमत्ता क्षेत्र के ग्राम हरैया से क्षेत्र पंचायत सदस्य (बीडीसी) पद के लिए चुनाव लड़ रहा है, चुनाव प्रचार में व्यस्त था। उसी दौरान दिल्ली पुलिस ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से उसे गिरफ्तार कर लिया। तीनों के खिलाफ दिल्ली की साइबर सेल में धोखाधड़ी से संबंधित आपराधिक मुकदमा दर्ज है।

error: Content is protected !!