रुद्रपुर : रोडवेज बस पर फायर झोंकने का आरोपी गिरफ्तार
रुद्रपुर। ओवरटेक करने को लेकर चलती बस के चालक की ओर फायर झोंकने के 5 हजार रुपये के ईनामी आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामले में पुलिस पूर्व में भी दो आरोपी को गिरफ्तार कर चुकी है। जबकि एक आरोपी अभी भी फरार चल रहा है।
पुलिस के मुताबिक, यूपी रोडवेज बस चालक सतीश ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 22 फरवरी बाइक और स्कूटी चालक ने ओवरटेक करने को लेकर बस पर चालक की ओर फायरिंग की थी। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर 23 फरवरी को दो आरोपियों को प्रियांशु और प्रथम पाल को गिरफ्तार किया। जबकि घटना में शामिल फरार आरोपी हर्षदीप और अक्षत के खिलाफ पुलिस ने कोर्ट से गैर जमानती वारंट लिया।
वहीं एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने मुख्य आरोपी हर्षदीप पर पांच हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया था। एसएसपी ने बताया कि पुलिस ने मुख्य आरोपी हर्षदीप को रामपुर रोड प्रीत विहार के पास से गिरफ्तार कर लिया है। उनकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त 315 बोर का तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ है। पूर्व में हर्षदीप के खिलाफ पंतनगर थान में एक मुकदमा दर्ज है। पुलिस फरार आरोपी अक्षत की तलाश कर रही है।
