उधमसिंह नगर

उधमसिंह नगर : फास्ट फूड की दुकान में सिलिंडर से हुआ गैस रिसाव, 5 छात्रा झुलसीं

उधमसिंह नगर। फास्ट फूड की एक दुकान में सिलिंडर का पाइप निकलने से गैस रिसाव शुरू हो गया और आग भड़क गई। आग से कॉलेज की पांच छात्राएं झुलस गईं। लोगों की मदद से झुलसी छात्राओं को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार जसपुर में ज्योलीकोट के एक नर्सिंग कॉलेज की 30 छात्राओं का दल स्वास्थ्य जागरूकता अभियान के तहत गोष्ठी करने जीजीआईसी आया था। इसके बाद छात्राओं को जागरूकता रैली भी निकालनी थी। इसी क्रम में पांच-पांच छात्राओं की टोली नगर में लोगों को जागरूक करने निकली थी।

टूर इंचार्ज रेनू ने बताया कि पांच लड़की सुभाष चौक स्थित एक फास्ट फूड की दुकान में कुछ खाने गई थीं। इस दौरान अचानक दुकान में लगे गैस सिलिंडर का पाइप निकल गया। उससे निकलती गैस ने आग पकड़ ली। हवा के झोंके के कारण पांचों छात्राएं आग की चपेट में आ गईं और उनके चेहरे व हाथ झुलस गए। छात्राओं को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

ईएमओ डाॅ. गुलनवाज ने बताया कि सुपर फिशबर्न की वजह से छात्राओं का चेहरे और हाथ पांच से 10 प्रतिशत तक झुलस गए हैं। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दी गई है। कोतवाल जगदीश सिंह ठरियाल ने बताया कि मामले में किसी की ओर से कोई तहरीर नहीं आई है। इसलिए कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

error: Content is protected !!