उधमसिंह नगर

रुद्रपुर : किशोरियों का अपहरण करने के मामलों में दो आरोपी गिरफ्तार

रुद्रपुर। किशोरियों के अपहरण के दो अलग-अलग मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दो किशोरियों को उनके परिजनों को सुपूर्द कर दिया है। जबकि दोनों आरोपियों को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया है। कोर्ट ने दोनों को जेल भेज दिया है।

पुलिस के मुताबिक बीते 10 फरवरी को एक व्यक्ति ने अपनी नाबालिग बेटी की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। मामले में पुलिस ने जांच कर किच्छा बाईपास से आरोपी प्रेम को गिरफ्तार कर किशोरी की बरामदगी की। वहीं 31 जनवरी को एक व्यक्ति ने अपनी नाबालिग बेटी के घर से जाने और लापता होने की गुमशुदगी दर्ज कराई थी।

पुलिस ने ट्रांजिट कैंप निवासी करन को गिरफ्तार कर किशोरी की बरामदगी का लिया है। वहीं थाना ट्रांजिट कैंप प्रभारी मोहन चंद्र पांडे ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट की धारा की मुकदमे में बढ़ोतरी की गई है। दोनों किशोरियों को उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।

error: Content is protected !!