उधमसिंह नगर

दुकानदार से लूट का आरोपी गिरफ्तार

उधमसिंह नगर। दुकानदार को गम्भीर रूप से घायल कर लूटने के एक आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। उसके पास से तमंचा, कारतूस बरामद किया है। जबकि उसके दो साथी फरार हैं।

सितारगंज। एसएसआई विक्रम सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर चेकिंग के दौरान बाइक सवार को रोका। बाइक सवार पुलिस को देख भागने लगा। बाइक अनियंत्रित होकर गिर गयी। खुद को घिरता देख पुलिस पर फायर करने शुरू कर दिये। जवाबी कार्रवाई में मुठभेड़ में बदमाश के पैर में गोली लग गयी। पुलिस ने बदमाश को पकड़कर अस्पताल में भर्ती कराया। आरोपी ने अपना नाम विकास पाल बताया।

एसएसपी मणिकांत मिश्र ने घटना की जानकारी ली है। लूट के आरोपियों पर पूर्व में हल्द्वानी क्षेत्र में भी वारदात किये जाने की जानकारी पुलिस को मिली है। एसएसआई बिक्रम सिंह धामी ने बताया कि पुलिस आपराधिक इतिहास की जानकारी प्राप्त कर रही है।

error: Content is protected !!