उधमसिंह नगर

छात्रा से छेड़छाड़ कर रहे मनचले पर केस दर्ज

उधमसिंह नगर। छेड़छाड़ की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही है। एक छात्रा के साथ मनचले ने छेड़छाड़ की। छात्रा की मां की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध केस दर्ज किया है।

सितारगंज की एक महिला ने पुलिस को बताया कि आरोपी गुलशाद आए दिन उसकी पुत्री से छेड़छाड़ करता है। स्कूल आते जाते समय उसका पीछा करता है। साथ ही, उससे बात करने के लिए जोर जबरदस्ती करता है। बीते 27 जनवरी को भी आरोपी ने मीना बाजार तक बेटी का पीछा किया था। विरोध करने पर उसे धमकी देता है। मामले में पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

error: Content is protected !!