उधमसिंह नगर

सीएम धामी का मेयर प्रत्याशी विकास शर्मा के प्रचार में भव्य रोड शो, भाजपा को मिल रहा जनता का भरपूर समर्थन

रुद्रपुर। नगर निगम चुनाव में भाजपा के मेयर प्रत्याशी विकास शर्मा के पक्ष में माहौल जोर पकड़ता जा रहा है। गुरुवार को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विकास शर्मा के प्रचार में भव्य रोड शो किया, जिसने पूरे शहर को उत्साह से भर दिया। सड़कों पर उमड़ी भीड़ ने यह साबित कर दिया कि जनता भाजपा के कामकाज से बेहद संतुष्ट है।

भाजपा के दिग्गज जुटे प्रचार में

विकास शर्मा के लिए भाजपा ने पूरी ताकत झोंक दी है। नैनीताल-उधमसिंह नगर के सांसद अजय भट्ट लगातार जनसंपर्क कर रहे हैं। वहीं, पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल और संजय ठुकराल भी उनके लिए प्रचार अभियान को गति दे रहे हैं। सीएम धामी के करीबी होने का लाभ विकास शर्मा को सीधे तौर पर मिल रहा है।

भाजपा सरकार के कामों का असर

जनता का कहना है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और सांसद अजय भट्ट के प्रयासों से क्षेत्र में विकास कार्य तेज हुए हैं। शिक्षा, स्वास्थ्य और सड़क निर्माण जैसे क्षेत्रों में हुए कामों ने लोगों को प्रभावित किया है। यही वजह है कि भाजपा प्रत्याशी विकास शर्मा को जबरदस्त समर्थन मिल रहा है।

चुनावी मैदान में विपक्ष कमजोर

इस बार रुद्रपुर का चुनाव विरोधी दलों के लिए बड़ी चुनौती बन गया है। जनता की उम्मीदों पर खरा न उतरने और संगठन में तालमेल की कमी के कारण विपक्षी पार्टियां कमजोर नजर आ रही हैं। राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि भाजपा ने अपने सटीक रणनीति और मजबूत प्रचार अभियान के जरिए चुनावी मैदान पर बढ़त बना ली है।

रुद्रपुर में भाजपा की धमक

रोड शो में उमड़ी भीड़ और जनता का उत्साह इस बात का संकेत है कि भाजपा का प्रभाव रुद्रपुर में बरकरार है। चुनावी माहौल पूरी तरह गरमाया हुआ है, और मुकाबला दिलचस्प होता जा रहा है।

error: Content is protected !!