उधमसिंह नगर

उधमसिंह नगर: रुद्रपुर में गुरु नानक जी के प्रकाश पर्व पर निकाला गया भव्य नगर कीर्तन

रुद्रपुर। श्री गुरु नानक जयंती के उपलक्ष में प्रतिदिन विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। सिख समाज के द्वारा प्रभात फेरी, नगर कीर्तन, पाठ सहित अन्य कार्यक्रमों का आयोजन कर श्री गुरु नानक जयंती का पर्व बड़े ही धूमधाम से मनाया जा रहा है।

गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा गोल मार्केट रुद्रपुर की तरफ से गुरुवार को गुरुनानक जयंती के उपलक्ष में नगर कीर्तन का आयोजन किया गया। नगर कीर्तन की अगुवाई पंज प्यारों द्वारा की गई। नगर कीर्तन श्री गुरु नानक स्कूल से शुरू होकर रुद्रपुर के मुख्य बाजार सहित शहर के मुख्य मार्गों से गुजरा। नगर कीर्तन का श्रद्धालुओं के द्वारा जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। सेवाभावी लोगों द्वारा विभिन्न स्थानों पर नगर कीर्तन में शामिल लोगों के लिए चाय पानी की सेवा भी की गई।

error: Content is protected !!