उधमसिंह नगर

रुद्रपुर में बुधवार को बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित, कई इलाके होंगे प्रभावित

रिपोर्ट: बादल गंगवार 

रुद्रपुर। विद्युत लाइनों को बदलने के कार्य के चलते बुधवार को रुद्रपुर के कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल) की ओर से जारी सूचना के अनुसार, 33/11 केवी उपकेंद्र भदईपुरा से पोषित 11 केवी टाउन पोषक की लाइन बदलने का कार्य किया जाएगा। इसके चलते सुबह 9:30 बजे से शाम 4:00 बजे तक विद्युत आपूर्ति पूर्ण या आंशिक रूप से बाधित रह सकती है।

इस दौरान रेशमबाड़ी, खेड़ा, पहाड़गंज, भदईपुरा, अग्रसेन नगर, अग्रसेन अस्पताल, नवल होटल, संतोषी माता मंदिर और दूधिया बाबा मंदिर क्षेत्र प्रभावित रहेंगे।

यूपीसीएल ने उपभोक्ताओं से सहयोग करने और बिजली आपूर्ति बाधित रहने की अवधि में वैकल्पिक व्यवस्था रखने की अपील की है।

error: Content is protected !!