उधमसिंह नगर

रुद्रपुर में छात्रा को लिफ्ट देने के बहाने सुनसान जगह पर ले जाकर दुष्कर्म

रुद्रपुर। शहर में 12वीं की एक छात्रा को स्कूल छोड़ने के बहाने कार में बैठाकर सुनसान जगह ले जाने और दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि घटना के बाद आरोपी ने छात्रा को किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक, छात्रा सोमवार को रोज की तरह स्कूल जाने के लिए घर से निकली थी। इसी दौरान कॉलोनी के गेट के पास उसका एक परिचित युवक मिला। आरोप है कि युवक ने उसे स्कूल छोड़ने का झांसा देकर अपनी कार में बैठा लिया और शांति विहार वाले रास्ते पर एक सुनसान जगह ले गया, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया।

घटना के बाद छात्रा ने घर पहुंचकर परिजनों को आपबीती बताई। इसके बाद परिजन उसे लेकर कोतवाली पहुंचे और पुलिस को तहरीर दी। एसएसआई महेश कांडपाल ने बताया कि छात्रा का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। परिजनों की तहरीर के आधार पर आरोपी रंजीत सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।

error: Content is protected !!