उधमसिंह नगर

रुद्रपुर में हथियार लहराकर दहशत फैलाने वाले दो युवक गिरफ्तार, तीन वाहन जब्त

रुद्रपुर शहर में 15 अगस्त को हथियारों के साथ रैली निकालकर दहशत फैलाने के मामले में पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार सोमवार रात गश्त के दौरान सूचना मिली कि रैली में शामिल कुछ युवक ब्लॉक रोड की ओर हथियार लेकर मौजूद हैं।

पुलिस टीम ने सखीवन स्टॉप सेंटर मोड़ के पास घेराबंदी कर करन साहनी और गोविंदा गुप्ता को पकड़ लिया। तलाशी में दोनों के कब्जे से एक-एक गंडासा बरामद हुआ। सीओ विभव सैनी ने बताया कि दोनों रामपुर की ओर भागने की योजना बना रहे थे। मौके से तीन वाहन भी मिले, जिनमें से एक बाइक और स्कूटी छोड़कर अन्य युवक फरार हो गए। दोनों को कोर्ट में पेश किया जा रहा है।

error: Content is protected !!