रुद्रपुर में पांच रुपये का लालच देकर मासूम से दुष्कर्म का प्रयास, युवकों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस को सौंपा
रुद्रपुर में पांच वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक अधेड़ व्यक्ति ने बच्ची को पांच रुपये और खाने का सामान देने का लालच देकर अपने साथ ले गया। इसके बाद वह उसे एक सुनसान कोने में ले जाकर कथित रूप से दुष्कर्म का प्रयास करने लगा।
आरोप है कि आसपास मौजूद लोगों की नजर आरोपी की हरकत पर पड़ गई। स्थानीय युवकों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर आरोपी को पकड़ लिया। इस दौरान लोगों ने उसकी पिटाई भी की और घटना की सूचना पुलिस को दी।
सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में लेकर कोतवाली ले गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है और पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
