उधमसिंह नगर

स्कूल में छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप, परिजनों ने किया हंगामा

दिनेशपुर। क्षेत्र के एक सरकारी स्कूल में छात्रा से कथित छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। इस मामले को लेकर बुधवार को परिजनों ने जमकर हंगामा किया।

घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। हालांकि बाद में अध्यापक की ओर से माफी मांगने और स्थानांतरण के आश्वासन के बाद मामला शांत हो गया। इस घटना से अभिभावकों में आक्रोश है।

परिजनों ने आरोप लगाया कि संबंधित अध्यापक पहले भी कई बार ऐसी हरकतें कर चुका है। इसके बाद कई अभिभावक थाने पहुंचे और अध्यापक पर गंभीर आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। मौके पर शिक्षा विभाग से जुड़े कई अधिकारी भी पहुंचे और अभिभावकों से बातचीत की।

अध्यापक के माफी मांगने और स्थानांतरण का आश्वासन देने पर शांत हुआ मामला

सूत्रों के अनुसार, मामला सामने आने के बाद शिक्षा विभाग भी सक्रिय हुआ। विभाग की ओर से संबंधित अध्यापक का स्थानांतरण करने का आश्वासन दिया गया। बताया गया कि बाद में जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में अध्यापक ने परिजनों से माफी मांगी। इसके बाद मामले को आपसी सहमति से शांत करा दिया गया।

सीओ डीआर वर्मा ने बताया कि अभी तक मामले से जुड़ी कोई तहरीर नहीं मिली है। पुलिस इस पूरे प्रकरण की जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। यह सुनिश्चित किया जाएगा कि सच्चाई सामने आए।

error: Content is protected !!