किच्छा में बुधवार तक बिजली आपूर्ति रहेगी प्रभावित, यूपीसीएल ने जारी की सूचना
किच्छा। विद्युत वितरण खंड किच्छा के अंतर्गत 33/11 केवी विद्युत उपसंस्थान किच्छा में आरडीएसएस योजना के तहत विद्युत लाइनों के कंडक्टर बदलने का कार्य प्रस्तावित है। इसके चलते संबंधित फीडरों से जुड़े क्षेत्रों में निर्धारित तिथियों पर विद्युत आपूर्ति पूर्ण या आंशिक रूप से बाधित रहेगी।
यूपीसीएल की ओर से जारी सूचना के अनुसार 33 केवी पुलभट्टा फीडर की विद्युत आपूर्ति 14 अगस्त 2026 को, 11 केवी एस0 ई0 आर0 एल0 फीडर की 16 अगस्त को, 33 केवी एस0 आर0 हौंडा फीडर की 18 अगस्त को तथा 33 केवी बी0 बी0 आईड0 फीडर की 19 अगस्त 2026 को प्रभावित रहेगी। निर्धारित दिनों में सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक संबंधित फीडरों के अंतर्गत आने वाले समस्त नगरीय, ग्रामीण एवं औद्योगिक उपभोक्ताओं को विद्युत कटौती का सामना करना पड़ सकता है।

विभाग ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील करते हुए निर्धारित समयावधि में वैकल्पिक विद्युत व्यवस्था करने तथा इन्वर्टर एवं जनरेटर को ग्रिड लाइन से अलग करके ही संचालित करने का अनुरोध किया है, ताकि बैक फीडिंग के कारण किसी अप्रिय घटना से बचा जा सके। उपभोक्ताओं की सहायता के लिए यूपीसीएल ने ग्राहक सेवा टोल फ्री नंबर 1912 भी जारी किया है।
