उत्तराखंडउधमसिंह नगरराष्ट्रीय

Mallikarjun Kharge: खरगे का भाजपा पर निशाना, बोले- चुनाव के समय ही नहीं, जरूरत पर कार्यकर्ताओं के बीच आते हैं

रुद्रपुर में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे रविवार को रुद्रपुर में पार्टी की अहम बैठक में शामिल हुए। बैठक में नवनियुक्त प्रदेश कार्यकारिणी के पदाधिकारियों के साथ सभी जिलाध्यक्ष, विधायक, पूर्व विधायक और पूर्व सांसद मौजूद रहे। खरगे के पहुंचते ही कार्यकर्ताओं में उत्साह नजर आया।

बैठक में 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों, संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और सरकार की नीतियों के खिलाफ जनांदोलन की रणनीति पर मंथन किया। खरगे जिलावार संगठन की स्थिति की समीक्षा कर कमजोर क्षेत्रों पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।

बैठक में प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा और प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल भी मौजूद रहे। करीब एक घंटे की बैठक के बाद खरगे पंतनगर एयरपोर्ट से दिल्ली रवाना हुए।

राज्य चुनावों से पहले राज्य के दौरे पर आए कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष और राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, मैं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष हूं। मैं हर दिन यहां नहीं आ सकता, लेकिन हमारी टीम यहां मौजूद है… क्या पीएम मोदी हर दिन यहां आते हैं क्या अमित शाह यहां आते हैं क्या नड्डा, जो इसी इलाके से आते हैं, यहां आते हैं क्या नए बीजेपी अध्यक्ष यहां आते हैं? हम तब और वहां जाते हैं जब पार्टी कार्यकर्ताओं में जोश भरने की ज़रूरत होती है। इसका मतलब यह नहीं है कि हम बस पर्यटकों की तरह आते हैं और चले जाते हैं।

error: Content is protected !!