नटराज यंग क्लब की नई कार्यकारिणी गठित, शुभम वाधवा बने अध्यक्ष
दिनेशपुर की प्रतिष्ठित सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था नटराज यंग क्लब की नई कार्यकारिणी का गठन सर्वसम्मति से किया गया। आयोजित बैठक में सभी संरक्षक एवं सदस्यों की सहमति से शुभम वाधवा को क्लब का नया अध्यक्ष चुना गया।
नई कार्यकारिणी में विजय बढ़ाई को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, प्रशांत हालदार को सचिव, अनिकेत हालदार को कोषाध्यक्ष, कपिल विश्वास को ऑडिटर तथा सुजीत घोष को कार्यक्रम अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई।
बैठक के दौरान नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए सभी सदस्यों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं तथा क्लब को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
गौरतलब है कि नटराज यंग क्लब लंबे समय से क्षेत्र में सामाजिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाता आ रहा है। क्लब द्वारा प्रत्येक वर्ष श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का भव्य एवं आकर्षक आयोजन किया जाता है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं क्षेत्रवासी शामिल होते हैं। इसी क्रम में वर्ष 2026 के जन्माष्टमी महोत्सव की तैयारियां भी प्रारंभ कर दी गई हैं।
इस वर्ष श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का आयोजन पहले से अधिक भव्य, आकर्षक एवं व्यवस्थित रूप से किया जाएगा। उन्होंने कहा कि क्लब के सभी सदस्यों और क्षेत्रवासियों को साथ लेकर सामाजिक एकता, भाईचारे एवं धार्मिक आस्था के साथ इस आयोजन को सफल बनाया जाएगा। साथ ही उन्होंने सभी से सहयोग एवं सहभागिता की अपील की।
इस अवसर पर संरक्षक न्यूटन राय, इंद्रजीत मंडल, राहुल कनौजिया, आलोक घोष, मोनू रावत, दीवान सरकार सहित अन्य सदस्य उपष्थित रहे।
