किच्छा में रविवार को बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित, यूपीसीएल ने जारी की सूचना
किच्छा। विद्युत वितरण खंड किच्छा के अंतर्गत 33/11 केवी उपकेंद्र किच्छा और लालपुर में विद्युत लाइन पर कार्य किए जाने के कारण रविवार, 26 जुलाई को कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। यह शटडाउन सुबह 10:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक रहेगा।
विभाग के अनुसार इस दौरान बी0 बी0 आई0 (सीबी-08), सिद्धार्थ अलॉय (सीबी-09), लालपुर प्रथम, लालपुर द्वितीय, पुलभट्टा और एस0 आर0 फीडर से जुड़े सभी शहरी, ग्रामीण एवं औद्योगिक क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति प्रभावित रहेगी।
अधिशासी अभियंता ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि बिजली कटौती के दौरान वैकल्पिक व्यवस्था रखें। साथ ही इन्वर्टर एवं जनरेटर का उपयोग करते समय उन्हें ग्रिड लाइन से अलग रखकर ही संचालित करें, ताकि बैक फीडिंग से किसी भी प्रकार की दुर्घटना न हो।
