उधमसिंह नगर

रुद्रपुर : बेटी को अगवा करने का आरोप, मुकदमा दर्ज

रुद्रपुर। एक व्यक्ति ने एक युवक पर उनकी नाबालिग बेटी को अगवा कर ले जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक, तहरीर में पिता ने कहा है कि उनकी नाबालिग पुत्री को रुद्रपुर कालोनी निवासी यश बहला-फुसलाकर धोखे से कार से अगवा कर ले गया। शाम तक जब पुत्री घर नहीं पहुंची तो उसकी खोजबीन कर सीसीटीवी कैमरे चेक किए। इसमें आरोपी पुत्री को अगवा कर ले जाते हुए दिखा।

उन्होंने पुलिस से बेटी की बरामदगी की मांग करते हुए आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने आरोपी यश, वाहन चालक तथा आरोपी की मां और बहन पर कार्रवाई की मांग की है। कोतवाल मनोज रतूड़ी ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।

error: Content is protected !!