किच्छा : तीस किलो प्रतिबंधित मांस बरामद, आरोपी फरार
किच्छा। गौ संरक्षण संरक्षण स्क्वाड ने एक घर में दबिश देकर तीस किलो प्रतिबंधित मांस, मांस काटने के उपकरण, तराजू, बाट और अन्य सामग्री बरामद की जबकि मौके से आरोपी फरार हो गया। दरअसल गौ संरक्षण स्क्वाड टीम को सूचना मिली कि ग्राम बरा में एक व्यक्ति अपने घर के आंगन में प्रतिबंधित मांस बेच रहा है।
जानकारी मिलते ही टीम मौके पर पहुंच गई। मौके पर आरोपी अखलाक चापड़ से मांस काटता हुआ पाया गया लेकिन पुलिस को देखकर वह कच्ची ईंट की दीवार फांदकर भागने में सफल रहा। टीम ने मौके से तीस किलो प्रतिबंधित मांस, चापड़, छुरी, लकड़ी का गुटका, तराजू, बाट इत्यादि बरामद किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है।
