उत्तराखंडउधमसिंह नगर

ब्रेकिंग : बीजेपी ने जारी की निकाय चुनाव प्रत्याशियों की दूसरी सूची

देहरादून। भारतीय जनता पार्टी, उत्तराखंड प्रदेश चुनाव समिति ने आगामी नगर निकाय चुनाव के लिए प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। पार्टी द्वारा जारी सूची में जोशीमठ से ओबीसी (महिला) वर्ग के लिए श्रीमती सुषमा, विकासनगर से अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए श्रीमती पूजा चौहान, और डीडीहाट से अनारक्षित वर्ग के लिए श्री लोकेश सिंह को प्रत्याशी बनाया गया है।

इसके अलावा, नगर पंचायतों के लिए पांडली गुर्जर से ओबीसी (महिला) वर्ग के लिए चांदनी और रामपुर से ओबीसी वर्ग के लिए परवेज आलम को प्रत्याशी घोषित किया गया है।

पार्टी ने प्रत्याशियों का चयन सामाजिक संतुलन और क्षेत्रीय प्रतिनिधित्व को ध्यान में रखते हुए किया है। भारतीय जनता पार्टी ने उम्मीद जताई है कि ये प्रत्याशी जनसेवा और विकास कार्यों में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

error: Content is protected !!