रुद्रपुर में मंगलवार को बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित, यूपीसीएल ने जारी की सूचना
रुद्रपुर। उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल) ने विद्युत वितरण उपखंड-द्वितीय, रुद्रपुर के अंतर्गत आरडीएसएस योजना के तहत कार्य किए जाने के कारण 13 अक्टूबर को बिजली आपूर्ति बाधित रहने की सूचना जारी की है।
यूपीसीएल के अनुसार, 33/11 केवी उपसंस्थान दानपुर से जुड़े क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक पूर्ण या आंशिक रूप से बाधित रहेगी।
इस दौरान फ्रेंड्स कॉलोनी, किंग टावर, गुलमोहर, बसुंधरा, भूरारानी, शांति विहार, चावला कॉलोनी और सिल्वर ओक सहित संबंधित क्षेत्रों में बिजली कटौती का असर पड़ सकता है।
विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे निर्धारित समय को ध्यान में रखते हुए आवश्यक कार्य पहले ही निपटा लें।
