उधमसिंह नगर

किच्छा में रविवार को बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित, यूपीसीएल ने जारी की सूचना

रिपोर्ट : राजीव कालड़ा 

उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल) के विद्युत वितरण खंड किच्छा की ओर से 11 अक्टूबर 2026 को विद्युत बाधित रहने की सूचना जारी की गई है। 33/11 केवी उपसंस्थानों किच्छा एवं पंतनगर के अंतर्गत 33 केवी और 11 केवी विद्युत लाइनों के बीच आ रहे पेड़ों की कटाई के चलते संबंधित क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति पूर्ण अथवा आंशिक रूप से बाधित रहेगी।

विभाग द्वारा जारी सूचना के अनुसार, रविवार सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक विद्युत आपूर्ति प्रभावित रहने की संभावना है।

इन क्षेत्रों में रहेगी बिजली कटौती –

33 केवी किच्छा उपसंस्थान से जुड़े साई बाबा उद्योग, महिंद्रा एंड महिंद्रा, सी0 आई0 ई0 ऑटोमोटिव एवं स्वास्तिक आहार क्षेत्र प्रभावित रहेंगे।

33 केवी पंतनगर उपसंस्थान के अंतर्गत यूनिवर्सिटी के प्रथम एवं द्वितीय चरण, एरोड्रम, इंडस्ट्रियल क्षेत्र, आनंदपुर, राधवनगर, गौरीकलां, गोकुलनगर, खुरपिया, चंदन नगर, मोहनपुर और शांतिपुरी सहित अन्य क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रह सकती है।

इसके अलावा लालकुआं फीडर से जुड़े बिंदुखत्ता, लालकुआं टाउन, हल्दूचौड़, आदि तथा 11 केवी टाउन-तृतीय फीडर के अंतर्गत बंडीया, सिरसई, किशनपुर, आदर्श कॉलोनी, मंड फार्म, खुरपिया एवं उत्तरांचल कॉलोनी में भी बिजली कटौती की संभावना है।

विभाग ने उपभोक्ताओं से अनुरोध किया है कि वे निर्धारित समय के दौरान वैकल्पिक व्यवस्था कर लें। साथ ही इन्वर्टर और जनरेटर चलाते समय ग्रिड लाइन से अलग रखने की सलाह दी गई है, ताकि बैकफीडिंग के कारण किसी अप्रिय घटना से बचा जा सके।

error: Content is protected !!