उधमसिंह नगर

रुद्रपुर में गुरुवार को बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित, यूपीसीएल ने जारी की सूचना

रुद्रपुर। उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (UPCL) की ओर से 33/11 केवी उपस्थान दानपुर के अंतर्गत 11 केवी पोषकों के पुराने Bare Conductor को नए ACS Conductor (Covered Conductor) से बदलने का कार्य किया जाएगा। इसके चलते 1 अक्टूबर 2026, गुरुवार को संबंधित क्षेत्रों में सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक विद्युत आपूर्ति पूर्ण अथवा आंशिक रूप से बाधित रहेगी।

UPCL की ओर से जारी विद्युत बाधित सूचना के अनुसार इस दिन जाफरपुर, मेघदूत और दानपुर 11 केवी पोषकों पर कार्य किया जाएगा। इससे औद्योगिक उपभोक्ताओं सहित जाफरपुर, मोहनपुर, केशरपुर, लम्बाखेड़ा, सम्पतपुर, नरपत नगर आदि क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी।

विभाग के अनुसार यह कार्य विद्युत आपूर्ति को सुदृढ़ करने और सुरक्षा की दृष्टि से किया जा रहा है। उपभोक्ताओं से निर्धारित समय को ध्यान में रखते हुए आवश्यक कार्य पहले से निपटाने की अपील की गई है।

error: Content is protected !!