रुद्रपुर में रविवार को बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित, यूपीसीएल ने जारी की सूचना
रुद्रपुर। उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल) ने रुद्रपुर क्षेत्र में रविवार 9 अगस्त 2026 को विद्युत आपूर्ति बाधित रहने की सूचना जारी की है। विद्युत वितरण उपखंड-द्वितीय, रुद्रपुर के अंतर्गत 33/11 केवी उपस्थान चीनी मिल से जुड़े 11 केवी फीडरों पर आरडीएसएस योजना के अंतर्गत कार्य किया जाना प्रस्तावित है।
यूपीसीएल की सूचना के अनुसार 11 केवी टी0पी0एल0 फीडर, 11 केवी इंडस्ट्रियल फीडर और 11 केवी महतोष फीडर से संबंधित क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक पूर्ण अथवा आंशिक रूप से बाधित रह सकती है।
यूपीसीएल ने उपभोक्ताओं से असुविधा के लिए सहयोग की अपील की है। अधिकारियों के अनुसार निर्धारित समय से पहले अथवा कार्य की स्थिति के अनुसार विद्युत आपूर्ति बहाल भी की जा सकती है।
