मोदी सरकार के एक मंत्री ने दे दिया इस्तीफा, राष्ट्रपति मुर्मू ने किया स्वीकार
दिल्ली। मोदी सरकार में केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने मंत्रिपद से इस्तीफा दे दिया है। उनके अगले साल पंजाब में होने वाले विधानसभा चुनाव लड़ने की अटकलें हैं। प्रधानमंत्री की सलाह पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से रवनीत सिंह का इस्तीफा तुरंत प्रभाव से स्वीकार कर लिया है।
