उधमसिंह नगर

उधमसिंह नगर में शुक्रवार को बंद रहेंगे सभी स्कूल, आदेश जारी

रुद्रपुर। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) द्वारा 10 जुलाई को ऊधम सिंह नगर सहित राज्य के कई जिलों में अत्यधिक से अत्यधिक भारी वर्षा, आकाशीय बिजली और तेज गर्जना की संभावना को देखते हुए जिला प्रशासन ने एहतियाती कदम उठाए हैं।

मौसम विभाग की ओर से जारी रेड अलर्ट के मद्देनजर जिलाधिकारी ने जनपद के सभी सरकारी, गैर-सरकारी, सहायता प्राप्त एवं मान्यता प्राप्त विद्यालयों (कक्षा 1 से 12 तक) तथा सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में 10 जुलाई (शुक्रवार) को एक दिन का अवकाश घोषित किया है।

जारी आदेश में कहा गया है कि खराब मौसम के कारण जलभराव, पेड़ गिरने, बिजली आपूर्ति बाधित होने तथा आवागमन प्रभावित होने की आशंका है। ऐसे में छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए यह निर्णय लिया गया है।

जिला प्रशासन ने सभी संबंधित अधिकारियों को आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं। साथ ही चेतावनी दी गई है कि यदि कोई विद्यालय या संस्थान आदेश की अवहेलना करता है तो उसके विरुद्ध आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005 के तहत नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।

error: Content is protected !!