उधमसिंह नगर

रुद्रपुर : 13 साल की किशोरी हुई गर्भवती, आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज

रुद्रपुर में एक 13 वर्षीय किशोरी गर्भवती पाई गई है, जिसके लिए पुलिस ने 15 वर्षीय किशोर के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। यह घटना तब सामने आई जब किशोरी को पेट में दर्द के चलते अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टर्स ने गर्भावस्था की पुष्टि की।

पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने 15 वर्षीय किशोर के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे संरक्षण में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। शहर निवासी एक महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी 13 वर्षीय बेटी शहर के एक निजी स्कूल में पढ़ती है। आरोप है कि स्कूल जाने के दौरान उसकी मुलाकात ट्रांजिट कैंप थानाक्षेत्र निवासी 15 वर्षीय एक किशोर से हुई। फिर दोनों में दोस्ती हो गई। महिला का आरोप है कि किशोर ने बेटी को प्रेम जाल में फंसाकर उससे शारीरिक संबंध बनाए।

कई दिनों से उनकी बेटी की तबीयत खराब चल रही थी और तीन दिन पहले बेटी के पेट में अचानक दर्द के बाद किच्छा रोड स्थित एक निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने उन्हें अल्ट्रासाउंड कराने की सलाह दी। जिसमें किशोरी के गर्भवती होने की पुष्टि हुई। इस पर जब उन्होंने पुत्री से पूछताछ की तो उसने किशोर के संबंध की बात बताई। सीओ विभव सैनी ने बताया कि किशोर पर पॉक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी पंजीकृत कर ली है। किशोरी का मेडिकल कराया जा रहा है। किशोर को संरक्षण में लेकर पूछताछ की जा रही है। इसके बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

error: Content is protected !!