उत्तराखंडउधमसिंह नगर

उधमसिंह नगर : नाबालिग से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप, दुकानदार पर पॉक्सो समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज

उधमसिंह नगर। नाबालिग से दुष्कर्म के प्रयास के आरोप में एक दुकानदार के खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

खटीमा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बुधवार को उसकी नाबालिग बेटी परचून की दुकान से सामान खरीदने गई थी। आरोप है कि इसी दौरान दुकानदार ने उसके साथ छेड़छाड़ की और जबरदस्ती करने का प्रयास किया। किसी तरह किशोरी आरोपी के चंगुल से निकलकर घर पहुंची। महिला का यह भी आरोप है कि आरोपी ने घटना के बारे में किसी को बताने पर उसकी बेटी को धमकी दी। साथ ही उसने दुकानदार पर अवैध रूप से शराब बेचने का भी आरोप लगाया है।

पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी मुकेश सिंह के खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

error: Content is protected !!