उधमसिंह नगर

कुमायूं युवा प्रेस क्लब का 18वां होली मिलन समारोह हर्षोल्लास के साथ संपन्न

रुद्रपुर। कुमायूं युवा प्रेस क्लब के तत्वावधान में 18वां होली मिलन कार्यक्रम आहूजा धर्मशाला में हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में पत्रकारों और गणमान्य अतिथियों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं तथा आपसी भाईचारे और एकता का संदेश दिया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता क्लब के संरक्षक कमल श्रीवास्तव एवं वरिष्ठ पत्रकार अशोक गुलाटी ने संयुक्त रूप से की, जबकि संचालन युवा प्रेस क्लब के वरिष्ठ उपाध्यक्ष ललित राठौर ने किया।

वक्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि होली का पर्व आपसी सद्भाव, प्रेम और सामाजिक समरसता का प्रतीक है। ऐसे आयोजनों से पत्रकारों के बीच आपसी तालमेल और सहयोग की भावना मजबूत होती है तथा संगठनात्मक एकता को बल मिलता है।

होली के पावन अवसर पर युवा प्रेस क्लब के केंद्रीय अध्यक्ष सौरभ गंगवार ने सभी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि होली केवल रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि प्रेम, सौहार्द और भाईचारे का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि यह पर्व सभी मतभेदों को भुलाकर समाज में सकारात्मकता फैलाने का संदेश देता है। साथ ही उन्होंने शांति, सद्भाव और सामाजिक समरसता के साथ होली मनाने की अपील की।

उन्होंने कहा कि पत्रकार समाज का दर्पण होता है और ऐसे अवसरों पर पत्रकारों की जिम्मेदारी और बढ़ जाती है कि वे समाज में एकता और भाईचारे का संदेश प्रसारित करें। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पत्रकार एवं आमंत्रित अतिथि उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!