उधमसिंह नगर

रुद्रपुर : अवैध रूप से बन रहे धार्मिक स्थल के ध्वस्तीकरण की मांग

रुद्रपुर। कोतवाली क्षेत्र में अवैध रूप से धार्मिक स्थल के निर्माण का आरोप लगाते हुए देवभूमि रक्षा मंच के कार्यकर्ताओं ने डीएम से कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने अवैध निर्माण का ध्वस्तीकरण कर कार्य कराने वालों पर केस दर्ज करने के लिए कहा गया। कार्रवाई नहीं होने पर उन्होंने चार जून को पूरे जिले में जनप्रतिनिधियों का पुतला फूंकने की चेतावनी दी है।

शुक्रवार को कलक्ट्रेट पहुंचे मंच के कार्यकर्ताओं ने डीएम कार्यालय में ज्ञापन दिया। उन्होंने कहा कि पहाड़गंज में नजूल भूमि पर अवैध रूप से धार्मिक स्थल का निर्माण किया जा रहा है। एसडीएम को लिखित में इसकी सूचना दी गई थी। तब काम रुकवा दिया गया। टीम के जाने के बाद फिर से निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया। यह घटना तीन बार हो चुकी है। प्रशासन सूचना के बावजूद निर्माण स्थल पर नहीं जा रहा है।

कहा कि इस भूमि पर एसडीएम, न्यायालय में बेदखली वाद विचाराधीन है। इस पर किसी प्रकार के निर्माण कार्य पर स्थगनादेश भी हुआ था। इतने संवेदनशील क्षेत्र में प्रशासन की बेरुखी चिंता का सबब है।

उन्होंने मांग की है कि अवैध रूप से बनाए गए ढांचे का ध्वस्तीकरण किया जाए। इस कार्य में लिप्त लोगों पर केस दर्ज किया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर कार्रवाई नहीं गई तो आंदोलन किया जाएगा। वहां पर हरदेव सिंह, विपिन कुमार, राजेश, रोहित कोली, नरेश, राम सिंह, सुरजीत सहित अनेक मौजूद रहे।

error: Content is protected !!