उधमसिंह नगर

उधमसिंह नगर : बाइक सर्विस सेंटर में लगी आग, सामान जलकर राख

उधमसिंह नगर। अज्ञात कारणों से बाइक सर्विस सेंटर में आग लग गई। इससे हजारों का सामान जलकर राख हो गया। अग्निशमन कर्मियों ने बड़ी मुश्किल से आग पर काबू पाया।

सितारगंज। शाकिर अली टिन शेड से बने कमरे में बाइक सर्विस सेंटर चलाता है। सोमवार को वह किसी काम से बाहर गया था। उसके पिता दुकान पर थे। रात में वह दुकान बंदकर घर चले गए।

सोमवार रात करीब 11 बजे अज्ञात कारणों से उसकी दुकान में आग लग गई। अग्निशमन अधिकारी दुर्गा सिंह भंडारी ने बताया कि पांच अग्निशमन कर्मियों ने बमुश्किल आग पर काबू पाया। अग्निशमन टीम में एलएफएम राज बिष्ट, एफएम राजेश मेहता, दिनेश नाथ, कुंदन गिरी थे।

error: Content is protected !!