उत्तराखंड में 30 मार्च को अवकाश घोषित
देहरादून। उत्तराखंड सरकार ने महावीर जयंती की छुट्टी को लेकर चल रहे सभी असमंजस को समाप्त कर दिया है। सरकार की ओर से जारी नए आदेश के अनुसार अब महावीर जयंती का अवकाश 30 मार्च (सोमवार) को रहेगा।
पहले राज्य सरकार के आधिकारिक कैलेंडर में यह छुट्टी 31 मार्च (मंगलवार) को घोषित की गई थी, लेकिन जैन पंचांग के अनुसार महावीर जयंती 30 मार्च को पड़ रही है। इसी आधार पर सरकार ने छुट्टी की तारीख में संशोधन करते हुए नया आदेश जारी किया है।
जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि 31 मार्च को घोषित अवकाश को संशोधित कर 30 मार्च कर दिया गया है। यानी अब 30 मार्च को सभी सरकारी कार्यालय बंद रहेंगे, जबकि 31 मार्च को सामान्य रूप से कार्य होगा।
इस बदलाव से सरकारी कर्मचारियों को राहत मिली है, क्योंकि 29 मार्च को रविवार और 30 मार्च को महावीर जयंती का अवकाश होने से उन्हें लगातार दो दिन की छुट्टी मिल जाएगी।
