उत्तराखंड

उत्तराखंड : कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज की अचानक तबीयत बिगड़ी, ऋषिकेश एम्स में किया गया भर्ती

उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता सतपाल महाराज की तबीयत अचानक बिगड़ गई। इसके बाद उन्हें एयरलिफ्ट कर AIIMS ऋषिकेश में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है, लेकिन एहतियातन आईसीयू में भर्ती किया गया है। उनका हाल-चाल जानने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और ऋषिकेश विधायक प्रेमचंद अग्रवाल भी अस्पताल पहुंचे।

जानकारी के अनुसार, पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज एक महत्वपूर्ण बैठक के सिलसिले में पहाड़ी क्षेत्र में गए हुए थे, जहां उनकी तबीयत अचानक खराब हो गई। स्थिति को देखते हुए उन्हें तत्काल एयरलिफ्ट कर ऋषिकेश लाया गया। AIIMS ऋषिकेश के चिकित्सा अधीक्षक सत्याश्री बालीचा ने बताया कि उन्हें एहतियातन ICU में भर्ती किया गया है और अनुभवी डॉक्टरों की टीम उनकी निगरानी कर रही है।

डॉक्टरों के मुताबिक, उनकी सभी जांच रिपोर्ट सामान्य हैं और उनकी हालत फिलहाल स्थिर बनी हुई है। उन्होंने यह भी बताया कि सतपाल महाराज सामान्य रूप से खाना खा रहे हैं, चल रहे हैं और बातचीत भी कर रहे हैं, जो राहत की बात है।

सतपाल महाराज को तबीयत बिगड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उन्हें कार्डियक केयर यूनिट में रखा गया है। डॉक्टरों की टीम उनकी लगातार निगरानी कर रही है। मुख्यमंत्री धामी ने अस्पताल पहुंचकर डॉक्टरों से उनकी सेहत की जानकारी ली और बेहतर इलाज के निर्देश दिए।

error: Content is protected !!