उधमसिंह नगर

उधमसिंह नगर : उधारी के पैसे मांगने पर दुकानदार पर वाहन चढ़ाने का प्रयास, परिजनों से मारपीट

उधमसिंह नगर में उधारी के रुपये मांगने पर तीन भाइयों पर साथियों के साथ मिलकर फर्नीचर की दुकान में वाहन घुसाने और दुकानदार समेत उसके परिजनों के साथ मारपीट करने का आरोप लगा है। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर पुलिस को मामले से अवगत कराया गया, हालांकि खबर लिखे जाने तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई थी।

जानकारी के अनुसार, सितारगंज निवासी फैजुल की फर्नीचर की दुकान है। फैजुल का आरोप है कि उसने कुछ लोगों को डबल बेड बेचे थे, जिनके 16 हजार रुपये बकाया थे। सोमवार रात करीब नौ बजे बकाया रकम मांगने को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि तीन भाई अपने साथियों के साथ एक लग्जरी वाहन और दो शिफ्ट कारों से दुकान पर पहुंचे। इस दौरान आरोपियों ने लग्जरी वाहन तेज गति से दुकान के अंदर घुसा दिया, जहां फैजुल बैठा हुआ था।

आरोप है कि वाहन से उतरने के बाद आरोपियों ने दुकान के अंदर ही फैजुल के साथ मारपीट शुरू कर दी। शोर सुनकर फैजुल की पत्नी, मां, भाई और नाबालिग बेटी भी मौके पर पहुंच गए। आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट की। घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जुटने लगी तो आरोपी वाहन को दुकान के अंदर ही छोड़कर फरार हो गए।

घटना के बाद दुकानदार और उसके परिजन दहशत में हैं। फैजुल ने रात में ही पुलिस को सूचना दे दी थी।

error: Content is protected !!