उधमसिंह नगर

किच्छा : हल्द्वानी बाईपास पर डंपर पलटा, हाईवे पर लगा जाम

किच्छा। हल्द्वानी बाईपास पर रेत-बजरी से भरा डंपर पलट गया। गनीमत रही कि चालक की जान बच गयी। हादसे के बाद हाईवे पर जाम की स्थिति बन गई। किसी तरह रेत-बजरी को सड़क से हटाकर यातायात को सुचारू किया गया। मंगलवार शाम लगभग छह बजे रेत-बजरी से भरा डंपर हल्द्वानी बाईपास काली मंदिर के सामने पलट गया। हादसे के बाद हाईवे पर कई किमी लंबा जाम लग गया। इस कारण वाहन चालकों और लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा। हादसे की सूचना पुलिस को दी गई। घंटों की मशक्कत के बाद किसी तरह यातायात को सुचारू किया गया। इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली।

error: Content is protected !!