रुद्रपुर : तमंचे के साथ आरोपी गिरफ्तार
रुद्रपुर। सिडकुल चौकी पुलिस ने तमंचे के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। सिडकुल चौकी प्रभारी हेमंत सिंह कठैत गुरुवार रात पुलिस कर्मियों के साथ क्षेत्र में गश्त पर थे। इस दौरान इंफ्रा कंपनी की सर्विस लाइन सेक्टर-नौ के पास एक युवक संदिग्ध युवक दिखा। पूछताछ में उसने अपना नाम विशाल निवासी ट्रांजिट कैंप बताया। पुलिस ने तलाशी ली तो उसके कब्जे से 32 बोर का तमंचा और जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया।
